मुलताई: फसलों की MSP पर खरीद की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा मुक्ति की माँग को लेकर मुलताई में दो दिवसीय आंदोलन की हुई शुरआत।
Multai, Betul | Sep 13, 2024 किसान संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा फसलों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा मुक्ति की माँग को लेकर मुलताई में दो दिवसीय आंदोलन आज से शुरू हुआ। जिसमे पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम सहित दर्जनों किसान सोयाबीन की फसल के दाम प्रति किलो 80 रूपए किए जाने की मांग कर रहे है। बस स्टैंड के शहीद किसान स्तंभ के सामने धरना दिया जा रहा हैं।