मुलताई: फसलों की MSP पर खरीद की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा मुक्ति को लेकर मुलताई में किसानों ने निकाली रैली, सौपा ज्ञापन
Multai, Betul | Sep 14, 2024 किसान संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसानों ने आज फसलों की MSP पर खरीद की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा मुक्ति की माँग को लेकर मुलताई में रैली निकाली और SDM को ज्ञापन सौपा है। इसके साथ सरदार सरोवर बांध के गेट खोले जाने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम, अनिल सोनी, भागवत परिहार सहित दर्जनों किसान शामिल रहे।