मुलताई: मुलताई की दीन दयाल रसोई में मिल रहा गुणवत्ता हीन खाना, ताप्ती वार्ड पार्षद और ब्रांड एंबेसडर ने किया निरीक्षण।
Multai, Betul | Sep 13, 2024 नगर की दीन दयाल रसोई में खाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सब्जी में पानी में मसाले डाल दिए गए थे, वहीं खिचड़ी में केवल चावल थे, दाल नहीं थी। खाने में स्वाद नहीं था और घटिया स्तर का खाना दीनदयाल रसोई में परोसा जा रहा था। रसोई में साफ सफाई नही थी, जगह जगह गंदगी पसरी हुई थी। रसोई के कर्मचारी जब नपा से सफाई का कहते है तो उनके द्वारा सफाई नहीं की जाती।