हुज़ूर: अशोक सिंह पुराने खानदानी आदमी हैं वह प्रदेश की हर समस्या राज्यसभा में उठाएंगे: कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 भोपाल में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने बयान देते हुए कांग्रेस के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाई कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र के हमारे उम्मीदवार को टिकट देकर राज्यसभा में भेजा है, अशोक सिंह जी पुराने खानदानी आदमी हैं और प्रदेश की हर समस्या राज्यसभा में उठाएंगे।