हुज़ूर: भाजपा के चारों राज्यसभा उम्मीदवार भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पहुंचे विधानसभा
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर ओबीसी, दलित और महिला कार्ड खेला है। भाजपा ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से बंसीलाल गुर्जर, दलित समाज से उमेशनाथ महाराज और महिला कोटे से माया नारोलिया को उम्मीदवार बनाया है। सभी उम्मीदवार मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ विधानसभा पहुंचे हैं।