हुज़ूर: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Huzur, Bhopal | Feb 14, 2024 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 'भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता' विषय पर आधारित "नीति आयोग" की कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि राज्य स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि, देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।