हुज़ूर: जिले में IAS की फर्जी चैट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपने सेठ के कहने पर वायरल किए थे फर्जी चैट के स्क्रीनशॉट
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महिला अधिकारी और IAS के मध्य मनगढंत व काल्पनिक आपत्तिजनक चैट का स्क्रीनशॉट उन्हें बदनाम करने और ख्याति को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सेठ के कहने पर चैट के स्क्रीनशॉट वायरल किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।