सरीला: डीएम और एसपी की मौजूदगी में सरीला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 48 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण
सरीला तहसील परिसर में आज शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सरीला तहसील क्षेत्र के तमाम फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।