सरीला तहसील में जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज शुक्रवार की सुबह अपने घर में आग ताप रहे 65 वर्षीय एक वृद्ध किसान की जल रही आग में गिरने से झुलसकर मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।