सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव में महिला ने पड़ोसी महिला पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया, मुकदमा हुआ दर्ज
सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत पहरा गांव की निवासी एक महिला ने चारा लेने के लिए खेत जा रही अपनी पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।