जहानाबाद: जहानाबाद में ऑपरेशन के बाद मरीज के शरीर में रुई छूटी मिली, परिजनों ने क्लीनिक में किया हंगामा
जहानाबाद: अरवल मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज के शरीर में कॉटन छूट जाने का आरोप सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने बुधवार को क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित विक्की कुमार ने बताया कि वेरिकोसील की समस्या के इलाज के लिए वह सदर अस्पताल गया था।