करैरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आजाद लोधी के खिलाफ NSA लगाने, जिला बदर करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज करैरा ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
बताया जा रहा है कि विगत दिनों आजाद लोधी की एक कथित रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें माताओं-बहनों के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
इसी मामले को लेकर सोमवार को सर्व समाज के लोग एकजुट होकर प्रशासन के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं—
पहली, आजाद लोधी पर NSA के तहत कार्रवाई की जाए।
दूसरी, जिला बदर की कार्रवाई की जाए।
तीसरी, गुंडा एक्ट सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
और चौथी, पुलिस द्वारा जुलूस निकाल जाए
सर्व समाज के लोगों का कहना है कि इ�
Karera, Shivpuri | Aug 31, 2026