पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर फिजिकल थाना पुलिस की कार्रवाई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत काटा चालान
शिवपुरी। थाना फिजिकल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस ने मोटरसाइकिल में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर के उपयोग को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आमजन को तेज एवं अनावश्यक शोर से होने वाली परेशानी से बचाना है।