धान लूटने की कोशिश का आरोप: बोलेरो सवारों ने ट्रैक्टर रोकने का किया प्रयास, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; किसान को जान से मारने की धमकी
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में किसान के साथ मारपीट, धान लूटने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किसान उदयभान सिंह कुशवाह ने बोलेरो सवार कुछ लोगों पर धान से भरे ट्रैक्टर को रोकने, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसान की शिकायत के अनुसार, घटना हथेडा गांव के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि बोलेरो सवार लोगों ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया और विवाद के दौरान किसान को जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
मो. 7470902171
P.NEWZ INDIA – सच के साथ हर कदम
#ShivpuriNews #KareraNews #SehorePolice #FarmerNews #DhanLoot #MadhyaPradeshNews #PNEWZINDIA