नवाबगंज: हापुड़ में घटित घटना के क्रम में उ०प्र० लेखपाल संघ ने नवाबगंज तहसील में धरना प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में जनपद हापुड़ में घटित घटना के क्रम में सोमवार 10 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। उ०प्र०लेखपाल संघ जिला मीडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हापुड़ में कार्यरत चकबंदी लेखपाल सुभाष मीणा की दुखद मृत्यु से पूरे प्रदेश का लेखपाल संवर्ग आहत है।