बक्सर: 3 जून को पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 पिछले महीना संदिग्ध हालत में मृत महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. औद्योगिक क्षेत्र थाना के चुरामनपुर गांव से आरोपित पति उमेश सिंह को शनिवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में गिरफ्तार किया गया. जिसे पूछताछ के बाद शनिवार को लगभग 3:30 बजे बक्सर न्यायालय में पेश किया गया . जहा कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया.