बक्सर: बिहार पुलिस भर्ती में रिश्वत लेते पीटीसी समेत 4 सिपाही गिरफ्तार, ₹3.50 लाख बरामद
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 बक्सर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीटीसी के 1 प्रशिक्षक और 3 प्रशिक्षु सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ये सभी सिपाही बिहार पुलिस की मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया में उम्मीदवारों से रिश्वत वसूल रहे थे।दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने इसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य को दी।