बक्सर: अहिरौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 बक्सर के अहिरौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर सड़क हादसा हो गया। अहिरौली गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक सामने खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चालक अपने ही ट्रक के पिचके केबिन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरा से एक बालू लदा ट्रक बक्सर होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहा था।