बक्सर: सुरज कोल्ड स्टोर के पास ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाला गया
Buxar, Buxar | Jul 12, 2025 बक्सर पटना फोरलेन पर सूरज कोल्ड स्टोर के पास पटना की तरफ से बक्सर आ रही ट्रक ने सामने जा रहे ट्रक के ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दिया है. घटना शनिवार को लगभग 5:00 बजे सुबह की बताई गई है. ट्रक ने ट्रॉली में इतनी जोरदार टक्कर मारी की काफी तेज आवाज हुआ इसके बाद आसपास के लोग झूट गए तथा बचाव कार्य में लग गए. सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.