सुनेल: रामकुंड बालाजी परिसर में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ झालावाड़ की नवीन कार्यकारिणी का गठन
Sunel, Jhalawar | Aug 18, 2024 सुनेल क्षेत्र के रामकुंड बालाजी मंदिर परिसर में झालावाड़ जिले की सहकारी समितियों के कार्मिको की बैठक आयोजित हुई।जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष पद के लिए महेश शर्मा व्यवस्थापक रामपुरिया जी.एस.एस. को सर्वसम्मति से चुना गया। इसी के साथ उपाध्यक्ष अमित सहारिया,कोषाध्यक्ष कुशाल दास बैरागी, सचिव पद के पर राजेंद्र कुमार को चुना गया।