सुनेल: सामरिया में अज्ञात लोगों ने चारागाह की तार फेंसिंग को तोड़कर उखाड़े एंगल
Sunel, Jhalawar | Aug 16, 2024 सुनेल क्षेत्र के सामरिया में वाटरशेड विभाग के द्वारा करवाए जा रहे चारागाह विकास का कार्य की तार फेंसिंग को तोड़कर अज्ञात लोग एंगल उखाड़ ले गए है।बीती रात को सामरिया में गौशाला के समीप बने चारागाह में अज्ञात लोगों द्वारा चारागाह सुरक्षा के लिए लगाई गई तार फेंसिंग को तहस-नहस कर दिया,तथा तीन चार एंगल को जमीन से उखाड़ कर ले गए।जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।