सुनेल: कस्बे की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली के करंट की चपेट में आने से बकरे की मौत
Sunel, Jhalawar | Aug 17, 2024 सुनेल कस्बे की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बकरे की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जहां बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, वो जमीन से करीब 3 फीट ऊंचाई पर है,वहीं पर बिजली के एलटी डिओ भी नीचे ही खुले में बना रखे हैं,जिसकी चपेट में आने से एक गरीब किसान के बकरे की मौत हो गई है।