जगदलपुर: पहलगाम की आतंकी घटना में मारे गए हिंदुओं को विभिन्न हिंदू संगठनों ने सिरहासार के शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार को शाम 6 बजे नगर के विभिन्न समाजों और हिंदू संगठनों ने मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के सिरहासार के शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।जहाँ पहलगाम की घटना में मारे गए हिंदू पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।