जगदलपुर: अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी के नेतृत्व में जगदलपुर मुस्लिम समाज ने मिताली चौक में फूंका आतंकवाद का पुतला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी वारदात के खिलाफ जगदलपुर मुस्लिम समाज ने आज शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे मिताली चौक में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। और पहलगाम में जिन भारतीय सैलानियों की जान गई उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।