जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में भाजपाइयों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में आज गुरुवार शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय पर एक शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद की इस निंदनीय घटना की कठोर शब्दों में भर्त्सना की और मृत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।