जगदलपुर: बालाजी मंदिर के सामने श्री राम दरबार, शनि देव, पंचमुखी हनुमान मंदिर का शिलापूजन कार्यक्रम संपन्न
आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जगदलपुर के बालाजी मंदिर के सामने श्री राम दरबार, शनि देव, पंचमुखी हनुमान मंदिर शिलापूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ । बता दें कि इन मंदिरों का निर्माण आंध्र समाज के द्वारा करवाया जा रहा है। इस अवसर पर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, वित्त विभाग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य नेता मौजूद रहे।