जगदलपुर: राजीव भवन से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पहलगाम की घटना के लिए केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार
गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव भवन में. कांग्रेस की बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है। इस घटना में मारे गए सभी पर्यटकों के परिजनों के प्रति कांग्रेस पार्टी संवेदना व्यक्त करती है। दीपक बैज ने सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा कि भाजपा इस मामले पर राजनीति करने की बजाय ये बताये की सुरक्षा व्यवस्था कहाँ थी?