गुमला: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल
Gumla, Gumla | Nov 13, 2026 कमरडीपा के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एरोड्रम निवासी 18 वर्षीय संजीत मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।संजीत संत इग्नेसियुस प्लस टू का छात्र है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक जा रहा था।