उधवा: उधवा प्रखंड में ईद-मिलादुन्नबी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया, सांसद और विधायक हुए शामिल
उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे ईद-मिलादुन्नबी पर्व आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही अल्लाह हू अकबर और आका की आमद मरहबा से गूंज उठा। इस दौरान राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए।