कैराना: गंदराऊ गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक व सफेद पाउडर बरामद
Kairana, Shamli | Jul 15, 2024 एसपी शामली के निर्देशानुसार कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध स्मैक व स्मैक में प्रयुक्त सफेद पाउडर (कट) बरामद किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद कौसर निवासी गांव गंदराऊ बताया गया है।