कैराना: एलम के मोहल्ला जवाहर नगर में घर से हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 15, 2024 कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी दिलशाद में स्थानीय थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि अज्ञात द्वारा उसके घर से दो मोबाइल चोरी कर लिए गए हैं। सोमवार को पुलिस ने उक्त घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।