मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति,प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) के अंतर्गत Utility-Led Aggregation (ULA) स्कीम की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित समीक्षा हेतु राज्यस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा Coverage of TB Screening, Screening Against Weekly Target, X-Ray Examination among Vulnerable Population, Upfront NAAT Testing, Differentiated TB Care, Nikshay Mitra Initiative, TB Preventive Treatment (TPT) एवं DBT NPY Payment जैसे प्रमुख सूचकांकों के आधार पर की गई।
समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गई कि DBT NPY Payment के सूचकांक में बांका जिला राज्य में पाँचवें स्थान पर है। इस पर माननीय मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मिशन मोड में कार्य करते हुए सभी प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के समीक्षा दौरान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने, प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृतियों की प्रगति, विद्युत अवसंरचना की उपलब्धता तथा क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि बांका जिले के अंतर्गत 6,422 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर 15 नवंबर तक सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अधिकाधिक परिवार स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकें।
आपूर्ति से संबंधित समीक्षा के दौरान सभी योग्य एवं पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए अगले 13 अगस्त तक सभी पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार की जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 13, 2026