जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लंबित पत्रों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित सभी पत्रों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, सेवा संवाद, मानवाधिकार एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी मामलों की लंबित अवधि के आधार पर सूची तैयार कर मिशन मोड में प्राथमिकता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों एवं कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, सिविल सर्जन, बांका सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 13, 2026