**बाँका में 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
आज महिला एवं बाल विकास निगम व जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन बांका द्वारा बांका जिला अंतर्गत प्रखंड फुल्लीडुमर के पंचायत कैथा के ग्राम रामचंदा में कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि बिहार में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक "जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए इस बार महिला एवं बाल विकास निगम का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु
हर प्रखंड /पंचायत एवं वार्ड स्तर में चलेंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ बेटी बचाओ बेटी बचाओ अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों के साथ - साथ पुरुष अभिभावकों को भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया ताकि उनके अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,जिला मिशन समन्वयक व जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा उपस्थित महिलाओं /किशोरियों को संबोधित करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बालिकाओं की शिक्षा व उनके सामाजिक उत्थान को अत्यंत आवश्यक बताया।
विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा तंत्रों की दी गई विस्तृत जानकारी:
कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के समूल उन्मूलन और इसकी रोकथाम के लिए बने कड़े कानूनों व सामाजिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
छात्राओं को सुरक्षा और सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—चिल्ड्रन हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।
Banka, Bihar | Jul 13, 2026