जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों से संबंधित बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से निष्पादित कांडों की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें स्पीड ट्रायल अंतर्गत सिर्फ एक वादों में सजा कराया गया है जो काफी काम है । सभी विधि पदाधिकारी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ई प्रोक्यूशन बेबसाइट पर वादों का रजिस्ट्रेशन करेंगे एवं प्रत्येक दिन वादों में किए गए कार्यों का DUTR Entry भी करेंगे। सभी विधि प्राधिकारी 2 दिनों के अंदर निष्पादित वादों एवं बहस किए गए वादों की सूची जिला विधि शाखा में उपलब्ध कराये ।
बैठक में कई पदाधिकारियों द्वारा गवाहों की सूची दी गई एवं सूची अनुसार गवाहों को उपस्थित कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विधि पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि जो जघन्य श्रेणी का कांड हो ऐसे कांडों को चिन्हित कर स्पीडी के तहत चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।
गवाहों की उपस्थिति नहीं होने से कांडों का निष्पादन में अनावश्यक विलंब होता है। कांडों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी विधि पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका, सिविल सर्जन, बांका, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, बांका एवं सभी विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 13, 2026