जहानाबाद: लांजो लोदीपुर में जमीन विवाद में झगड़ा, एक महिला घायल
जमीन के विवाद में काको प्रखंड के लांजो लोदीपुर में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना हो गई जिसमें एक पक्ष की महिला किरण देवी घायल हो गई । घायल महिला का पति रविन्द्र कुमार जो कि पटना में काम करते हैं वो काम पर गए थे । घायल महिला के पति ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि आस पास के लोगों ने सदर अस्पताल जहानाबाद लाया जहां इलाज जारी है।