जहानाबाद: पानी समझकर जहरीला पदार्थ पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
पानी समझकर एक युवक बोतल में रखा जहरीला पदार्थ पी गया जिससे युवक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ता देख युवक को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में आनन फानन में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है परिजनों ने बताया कि उक्त श्री चक गांव का निवासी राज कुमार है जिनके घर में बोतल में भरकर जहरीला पदार्थ रखा हुआ था जिसे पीने से यह हालत हुई।