जहानाबाद: समाहरणालय में डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को स्वीकृति पत्र और प्रतिकात्मक चाभी सौंपी
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला को प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्ध 843 लाभुकों का प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध कराई गई है। जिसको लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया । विभिन्न प्रखंडों से आए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाभी उपलब्ध कराया गया।