जहानाबाद: जफरगंज पुल के पास साला और बहनोई के बीच मारपीट, पीड़ित ने एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज कराई
जाफरगंज पुल के पास शादी का सामान लेकर जा रहे बाइक सवार साला बहनोई को कुछ असामाजिक तत्वों ने गाड़ी को रुकवाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपने परिजनों के साथ बुधवार दिन में करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एसटी एससी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।