एबीवीपी सेवा कार्य के माध्यम से छठ व्रतियों के बीच सारी एवं फल का वितरण
आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता एवं एकात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है छठ महापर्व : डॉ पुरुषोत्तम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से शहर के सूजा महादलित बस्ती में छठ व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल, सेब, केला इत्यादि पूजा सामग्री का वितरण किया गया l इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति और छठ पर्व के कण-कण मे आस्था विराजमान है क्योंकि यह पर वैज्ञानिकता, आध्यात्मिकता एवं एकात्मकता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है l उदय और अस्त दोनों स्थितियों में संपूर्ण संसार को ऊष्मा और प्रकाश देने वाले सूर्य की पूजा तथा केवल प्राकृतिक उत्पाद का प्रयोग इस पर्व का अनुठापन है l जीडी कॉलेज इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश रोशन एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान शिक्षित वर्ग की पहली जिम्मेदारी है l छठ पूजा हम सबों को यह संदेश देती है कि जिस प्रकार भगवान सूर्य की उष्मा गरीब अमीर सभी के लिए एक समान है , उसी प्रकार हम सभी का आत्मभाव भी समाज के सभी तबके के लिए एक समान होना चाहिए l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार एवं नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद के माध्यम से 100 छठ व्रतियों के बीच इस सामग्री का वितरण हुआ है l प्रत्येक हिन्दू पर्व के अवसर पर हम सभी अलग-अलग बस्तियां में समाज के मुख्य धारा से कटे लोगों में हिंदू जीवन परंपरा और इसके पर्व के प्रति आस्था जगाने हेतु सामग्री का वितरण करते हैं l प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक मनीष कुमार एवं खेलो भारत संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थी परिषद का कार्य बहुआयामी हो गया है l ऐसी स्थिति में हम केवल शैक्षणिक परिसरों में आंदोलन ही नहीं करते हैं बल्कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी समन्वय एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण हेतु आयोजन भी करते हैं l मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमन कुमार, विकास कुमार, सौरभ कुमार, रामकिशोर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे l