डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव: मतदान दल तैयार, अंतिम प्रशिक्षण के बाद आज होगी रवानगी
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान दलों की रवानगी से पहले अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में हुआ। निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एवं एमपीयूएटी उदयपुर के रजिस्ट्रार अशोक कुमार द्वितीय भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, आरओ सोनू कुमार गुर्जर, सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
#Dungarpur #NagarNikayElection2026 #DungarpurElection #RajasthanElection #LocalBodyElection