डूंगरपुर। आबकारी विभाग ने NH-48 पर बरौठी के पास अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया।
चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम द्वारा पीछा करने पर बिछीवाड़ा हाईवे के पास वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी में कार से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 60 कार्टन (कीमत करीब ₹5 लाख) और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुईं। विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #LiquorSeized #ExciseDepartment #NH48 #CrimeNews