सरदारशहर: आसलसर गांव में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बेहोश हुए किसान की बीकानेर में इलाज के दौरान हुई मौत
हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्रसिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया आसलसर निवासी पप्पूसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 11 जनवरी को मेरा छोटा पुत्र भवानी सिंह खेत में सरसों की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया हुआ था। कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त भवानी सिंह ने मुझे फोन करके तबीयत बिगड़ने की सूचना दी।