सरदारशहर: साडासर गांव के सामुदायिक भवन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष, एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
साडासर स्थित एक सार्वजनिक सामुदायिक भवन पर गांव के कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल सिहाग के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग है कि कब्जा हटाकर भवन को पंचायत के लोगों के उपयोग के लिए शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए।