सरदारशहर: तहसील कार्यालय में पटवारियों का धरना चौथे दिन भी जारी, 9 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार भी जारी
सरदारशहर में पटवारी संघ द्वारा तहसीलदार कार्यालय में चल रहा धरना चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। पटवारी संघ की उप शाखा सरदारशहर ने 9 प्रमुख मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। पटवार संघ के रामस्वरूप ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।