सरदारशहर: सेवानंद सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पर्यावरण प्रेमी नानूराम सैनी का सम्मान किया गया, पर्यावरण की दी जानकारी
सरदारशहर के महान कर्मयोगी संत ब्रम्हलीन स्वामी सेवानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित स्वामी सेवानंद सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार दोपहर 2 बजे पर्यावरण प्रेमी नानूराम सैनी का पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नानूराम सैनी ने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर छात्रों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई।