सरदारशहर: मदनलाल बिश्नोई एक बार फिर बने सरदारशहर थानाधिकारी, अवैध कैफे पर करेंगे कार्रवाई
सरदारशहर में एक बार फिर गुरुवार को थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। एसपी जय यादव ने बुधवार रात को जारी किए गए आदेश में 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सरदारशहर थाने के वर्तमान थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज को चूरू जिला मुख्यालय भेजा गया है, जबकि हमीरवास थाने से मदनलाल विश्नोई को फिर से सरदारशहर थाना अधिकारी पद पर लगाया गया है।