हसनपुर: हसनपुर नगर के एक मोहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपति को पीटा, पति की हालत गंभीर
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना पति को पड़ा भारी,दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को बेरहमी से पीटा, दंपति घायल,पति हायर सेंटर रेफर। कोतवाली नगर में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पति को भारी पड़ गया।दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को बुरी तरह पीटा। जिसमें दंपति घायल हो गया। चिकित्सकों ने पति की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया है।