सिरोबगड़ में भारी बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा
भारी बारिश के चलते सिरोबगड़ क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात के लिए खतरा बना हुआ है। यात्रियों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश थमने के बाद ही सुरक्षित यात्रा शुरू करें। सड़क पर आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतें।