देहरादून: 19 साल की युवती निकली अपहरण की कोशिश की मास्टरमाइंड!
सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में दून पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, डेयरी के कारोबार में पैसों के लेन-देन को लेकर महिला को डराने की योजना बनाई गई थी। मामले में चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।